ताजासमाचार

जावद में धूमधाम से मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव, धाकड समाजजनों में दिखा उत्साह

Pradesh Halchal August 14, 2025, 10:00 pm Technology

धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव 14 अगस्त को जावद नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा मंदिर समिति के आव्हान पर आयोजित इस भव्य आयोजन की शुरुआत नगर में निकाली गई शोभायात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए धर्मस्थल पर पहुंची, जहां भगवान धरणीधर बलराम जी की आरती की गई और महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ के समंदर पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नंदेड़ा, महिला इकाई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता धाकड़, महासभा के जिलाध्यक्ष शांतिलाल बग्गड़, निर्भयराम सरवानिया,

विज्ञापन
Advertisement
अशोक गुर्जरखेड़ी, युवा संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप धाकड़ मालखेड़ा, दिलीप धाकड़ सरवानिया, महेश धाकड़ केलूखेड़ा, नगर पंचायत नयागांव की पूर्व अध्यक्ष चंद्रकला धाकड़, तहसील अध्यक्ष ईश्वर धाकड़ हनुमंतिया सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Post