नीमच शहर में 29 अप्रैल को एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिकांश कन्याएँ नीमच जिले की होंगी, जबकि कुछ अन्य स्थानों से भी शामिल होंगी। इस आयोजन में अन्नपूर्णा सेवा न्यास और नानी भाई का मायरा सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाएँ भागीदारी निभा रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे माहेश्वरी भवन (वीर पार्क रोड) से होगा। यहाँ से रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भारत माता चौराहा तक पहुंचेगी और बिंदौली पर समाप्त होगी। इसके बाद बसों के माध्यम से सभी को बघाना स्थित बालाजी धाम ले जाया जाएगा, जहाँ पारंपरिक एवं धार्मिक विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न होंगे।
आयोजन में म्यूजिकल फेरे, भोजन एवं प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने इसे भव्य और दिव्य स्वरूप देने का प्रयास किया है। साथ ही शहर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कन्याओं को आशीर्वाद देने का आग्रह किया गया है