सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
June 11, 2026, 9:37 am
Samajik
सिंगोली। नगर के प्राचीन एवं आस्था के केंद्र भूतेश्वर महादेव मंदिर के विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर निर्माण हेतु मुख्य कार्यकारिणी एवं विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा श्रद्धालुओं द्वारा उदारतापूर्वक दान की घोषणाएं भी की गईं।बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष महेश तिवारी , उपाध्यक्ष सुनील सोनी , सचिव राजेश नागौरी , सह सचिव मदन धाकड़ (फोरू) ,कोषाध्यक्ष कमल शर्मा , सह कोषाध्यक्ष हंसराज खटीक, को नियुक्त किया गया।
बैठक में राजेश पिता कैलाश लोहार द्वारा मंदिर से सटी लगभग
15×120 फीट भूमि दान करने की घोषणा रही। इसके साथ ही मंदिर निर्माण के लिए महेश तिवारी, कमल शर्मा, गोविंद शर्मा, मोतीलाल धाकड़, शंकर लक्ष्यकार, दिनेश ठेकेदार एवं देवीलाल गुर्जर ने एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं कन्हैयालाल जंगम ने 151 सीमेंट कट्टे देने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की कई रसीदें भी प्राप्त हुई हैं।बैठक में मंदिर निर्माण कार्यों के संचालन हेतु अलग से मंदिर निर्माण समिति एवं चंदा समिति का गठन किया गया। दोनों समितियों में नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को शामिल कर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की गई।
बैठक में
निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 22 जून, सोमवार को शाम 7:15 बजे विवेकानंद बाजार स्थित गौतमालय भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष सदस्यों के नामों की घोषणा एवं आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी।बैठक का समापन मंदिर निर्माण में सर्वसमाज के सहयोग एवं सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।