ताजासमाचार

किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी हुनर की उड़ान, आईटी ट्रेड के विद्यार्थियों की ऑन द जॉब ट्रेनिंग संपन्न

Pradesh Halchal June 3, 2026, 4:26 pm Others

मनासा। विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी एवं व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय मनासा में संचालित व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के आईटी ट्रेड के छात्र-छात्राओं की ग्रीष्मकालीन ऑन द जॉब ट्रेनिंग (OJT) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न आधुनिक तकनीकी कौशल सीखकर अपने ज्ञान और दक्षता को नई दिशा दी।

प्राचार्य बी.एल. बसेर एवं व्यावसायिक शिक्षा नोडल अधिकारी पुष्पा सिसोदिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मनासा के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, सीओपीए (COPA), सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी,

विज्ञापन
Advertisement
फाइल मैनेजमेंट, डाटा विश्लेषण तथा डिजिटल कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल के वातावरण का अनुभव मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की समझ विकसित हुई। व्यावसायिक प्रशिक्षक समीर ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ तकनीकी कौशल का विकास भी आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करते हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन पर विद्यालय परिवार ने महेश कुमार जाटव , प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनासा का

विज्ञापन
Advertisement
आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की अपेक्षा जताई गई।

Related Post