सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
June 3, 2026, 4:10 pm
Others
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी ) वार्ड क्रमांक 03 के रहवासियों ने बुधवार को नगर परिषद में सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपकर अग्रवाल कॉलोनी से डॉ. बंगाली एवं भूत बावजी गली तक सड़क निर्माण कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग कच्चा एवं जर्जर होने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क नहीं होने से वाहनों के संचालन तथा आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने में भी कठिनाई आती है।
वार्डवासियों ने मांग की कि वर्तमान में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाकर इस
मार्ग तक भी सड़क बनाई जाए, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ मिल सके।इस दौरान नवीन राठौर, चंपालाल राठौर, अक्षत राठौर, अशोक बैरागी, अर्जुन सिंह, विक्की विश्वास सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे। ज्ञापन नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ कपिल सिंह राजावत को सौंपा गया।