सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
May 27, 2026, 9:25 am
Accident
सिंगोली। सिंगोली से 9 किलोमीटर दूर स्थित तिलस्वां घाट पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौलपुर से बांसवाड़ा जा रहा पिकअप वाहन (RJ14-GN-6549) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार वाहन में पेंट की बाल्टियां लदी हुई थीं और मजदूर उन्हीं के ऊपर बैठे थे। रात करीब 10 बजे तिलस्वां घाट के खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार
मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पिछले दो दिनों में तिलस्वां घाट पर यह दूसरा बड़ा हादसा बताया जा रहा है।यू पी ओर जयपुर के रहने वाले,,,,,,
मजदूर बरेली गाजीपुर (यूपी) ओर जयपुर के रहने वाले थे जो आंगनवाड़ी निर्माण ओर पुताई का कार्य करने जाते थे मोहम्मद इदरीस ,मो. जाकिर,ओर सोमपाल को गंभीर घायल होने से सिंगोली प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया हे
थानाप्रभारी जितेंद्र वर्मा ओर तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ओर
राहगीरों की मदद से शवों को खाई से निकालकर सिंगोली अस्पताल पहुंचाया जहां वह माचूरी में उनके शव रखे गए ए पुलिस ने वाहन जब्त करके मार्ग कायम किया हे जांच जारी हेतिलस्वा घाट पर दो दिन में दो घटनाएं,,,,
रविवार को इसी घाट पर निजी परिवहन बस शिवशक्ति ट्रेवल्स भी खाई में गिर गई थी जिससे 32 लोग घायल हो गए थे नागरिकों ने घाट पर खतरनाक मोड़ होने से क्रेश बैरियर ,चेतावनी बोर्ड ओर गति सूचक लगाने की मांग की हे,ओर मांग की हे प्रशासन इस घाट की सुध लेकर इसे भी रतनगढ़ घाट जैसा काटकर इसे
सही बनाए जिससे कि बार बार हो रही दुर्घट नाओं पर अंकुश लग सके ओर आम आदमी मौत के मुंह में जाने से बच सके ,,