जांच के दौरान टीम को संदेहास्पद सामग्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए फर्म को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी की कार्रवाई एसडीएम नीमच संजीव साहू, तहसीलदार नीमच नगर संजय मालवीय तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने स्पष्ट कहा है कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले या अखाद्य केमिकल का भंडारण एवं विक्रय करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।