सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
June 2, 2026, 10:14 am
Others
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित अहिंसा पथ में मंगलवार देर रात एक अत्यंत दुखद हादसा हो गया। मकान की छत की लाल पत्थर की पट्टियां अचानक टूटकर गिर गईं, जिससे मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निलेश जैन अपनी माता सौसरबाई जैन के साथ मकान के पीछे वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि उनके भाई रवि आगे वाले कमरे में थे। रात करीब 12 बजे मकान की चौथी मंजिल की छत से लाल पत्थर की पट्टियां अचानक टूटकर
नीचे गिरने लगीं। पट्टियां टूटते हुए उस कमरे पर आ गिरीं, जहां निलेश और उनकी माता सो रहे थे।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया गया। मलबे से निकाले जाने तक सौसरबाई की मृत्यु हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल निलेश को उपचार के लिए कोटा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।मजदूरी कर चलाते थे परिवार
मृतक निलेश जैन और
उनके भाई रवि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। निलेश अखबार वितरण (हॉकर) का कार्य करते थे, जबकि रवि एक होटल में काम करते हैं।प्रधानमंत्री आवास के लिए वर्षों से लगा रहे थे गुहार
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार निलेश जैन पिछले लगभग पांच वर्षों से अपने जर्जर मकान की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने के लिए सरकारी कार्यालयों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे थे। उनका कहना था कि कच्चे और जर्जर मकान में रहना खतरे से खाली नहीं है। पात्र होने के बावजूद आवास स्वीकृत नहीं होने से
उन्हें मजबूरी में उसी मकान में रहना पड़ा और अंततः यह दर्दनाक हादसा हो गया। आखिर लाचार सिस्टम के आगे मां बेटे की मौत हो गई हे उक्त घटना से नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त हे अगर समय पर सुनवाई हो जाती तो मां बेटे की मौत नहीं हो पाती ओर वह अपना जीवन जी पाते ,,इस हृदयविदारक घटना से नगर में गहरा शोक ओर आक्रोश व्याप्त है। वहीं कई लोगों ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं शासन से उचित राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।