ताजासमाचार

युवक ने घर में लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Pradesh Halchal May 31, 2026, 2:58 pm Others

नीमच। बघाना थाना क्षेत्र के दारू गांव निवासी गोविंद भील (24) पिता दुर्गाशंकर भील ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार गोविंद ने कल दोपहर करीब 3 बजे यह कदम उठाया। घटना का पता चलने पर परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस मामले की जांच

विज्ञापन
Advertisement
कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Post