नीमच। सिंगोली क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज मेवाड़, खेराड़, आँतरी एवं ऊपरमाल क्षेत्र की महत्वपूर्ण आमसभा 26 मई को जोगणियां माताजी में आयोजित होगी। समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल मेवाड़ा की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक नवनिर्मित धर्मशाला की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर रखी गई है। सभा में समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
समाज सचिव कमलेश मेवाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ होगी। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। बैठक
में पिछले एक वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत होगा तथा आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। कार्यक्रम में मातृशक्ति सहित समाज के कई गणमान्य लोग सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। समापन पर समाजजनों के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।