ताजासमाचार

सिंगोली में 80 से अधिक मकान मालिक को डिस्मेंटल(ध्वस्त) के नोटिस,, नगर परिषद ने जारी किए आदेश ,,,,मुकेश माहेश्वरी की खबर

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी June 7, 2026, 6:55 pm Prasasanik




सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी) नगर परिषद सिंगोली द्वारा नगरीय क्षेत्र में जर्जर एवं खतरनाक भवनों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिषद ने नगर के 80 से अधिक मकान मालिकों को अपने भवनों को डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तीन दिन में मकान मालिक उक्त जर्जर मकान को स्वयं हटाए अन्यथा नगर परिषद हटाएगी तो फिर उसका व्यय स्वयं को वहन करना पड़ेगा ,,,
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में नगर में जर्जर मकान की छत गिरने से हुए मां बेटे की दर्दनाक मौत हो जाने एवं हादसे के बाद प्रशासन सतर्क हो गया

विज्ञापन
Advertisement
है। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले की सभी नगर निकाय ग्राम पंचायत नगर परिषद को इस बाबत सूचना पत्र निकाल कर के आगामी वर्षाकाल के पूर्व संबंधित कार्यवाही पूर्ण करने के लिए कहा गया हे निकाय द्वारा सर्वे कर ऐसे भवनों की पहचान की गई है जो काफी पुराने, क्षतिग्रस्त एवं जनहानि की आशंका वाले हैं। संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में भवनों को सुरक्षित रूप से हटाने अथवा मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।


" प्रभारी नगर परिषद अधिकारी कपिल सिंह राजावत ने बताया कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते

विज्ञापन
Advertisement
हुए यह कार्रवाई की जा रही है। संबंधित वार्ड प्रभारियों से सर्वे करवा करके भवन मालिक को नोटिस जारी किया गया हे एक बार ओर इंजीनियर को साथ लेकर के उक्त भवन को चिन्हित किया जाएगा यदि निर्धारित समय में भवन मालिक आवश्यक कदम नहीं उठाते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।"

नगर में जारी इस कार्रवाई के बाद भवन मालिकों में हलचल देखी जा रही है। वहीं नागरिकों ने भी जर्जर भवनों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे जनहित में आवश्यक कदम बताया है।

Related Post