सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
June 10, 2026, 12:31 pm
Samajik
सिंगोली। नगर की प्राचीन एवं धार्मिक आस्था का केंद्र देव तलाई इन दिनों दो जागरूक नागरिकों के निस्वार्थ सेवा भाव का साक्षी बन रही है। नगर के शंभूलाल सुथार एवं भेरूलाल धाकड़ द्वारा स्वयं श्रमदान कर देव तलाई की नियमित सफाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनजागरण का सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है।
दोनों समाजसेवी तलाई में फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को स्वयं पानी में उतरकर बाहर निकाल रहे हैं तथा उसके उचित निस्तारण का कार्य कर रहे हैं। उनके इस सराहनीय प्रयास से देव तलाई का स्वरूप निखर रहा है और जल