ताजासमाचार

नवीन सीएमओ ने संभाला सिंगोली न प का कार्यभार ,,जनहित ओर विकास को बताया प्राथमिकता ,,,मुकेश माहेश्वरी की खबर

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी June 9, 2026, 1:56 pm Prasasanik



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)नव पदस्थ मुख्य नगर परिषद अधिकारी रामचंद्र शिंदल ने मंगलवार दोपहर में पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। उन्हें पूर्व प्रभारी सीएमओ कपिल सिंह राजावत ने पदभार सौंपा ओर पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
नवागत सीएमओ ने कहा कि नगर परिषद की सभी योजनाओं और विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा तथा नगर में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और

विज्ञापन
Advertisement
प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही बकाया कर को समय पर जमा करवाने का प्रयास ओर जनहित के मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा,,उन्होंने नगरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित सिंगोली के निर्माण में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर नगर के विकास के लिए सकारात्मक कार्य किए जाएंगे।नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत सीएमओ का स्वागत किया तथा उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों को भी नए सीएमओ से नगर के विकास और जनसमस्याओं
विज्ञापन
Advertisement
के समाधान को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

Related Post