सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
July 14, 2026, 6:17 pm
Others
सिंगोली
नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 03 स्थित राजीव आवास कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनी के आरक्षित पार्क पर प्रस्तावित निर्माण कार्य का विरोध करते हुए मंगलवार को तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपा।रहवासियों का आरोप है कि बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के भ्रमण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आरक्षित पार्क की भूमि पर सामुदायिक भवन की भोजनशाला का निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि यह कॉलोनी के स्वीकृत नक्शे और मूल योजना के विपरीत है।
नियमों की अनदेखी का आरोप
भूखण्ड क्रमांक 41 से 58 के स्वामियों का कहना है
कि कॉलोनी बसाते समय पार्क की सुविधा का आश्वासन दिया गया था। उनका दावा है कि नगर एवं ग्राम निवेश से स्वीकृत नक्शे में उक्त भूमि पार्क के लिए आरक्षित है, इसलिए उस पर किसी अन्य प्रकार का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।रहवासियों का यह भी आरोप है कि पार्क की भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है।शासकीय भूमि पर भी चिंता
ज्ञापन में कॉलोनी के पीछे स्थित शासकीय भूमि पर संभावित अतिक्रमण की आशंका भी व्यक्त की गई है तथा प्रशासन से समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की
गई है।आवेदनकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापनज्ञापन सौंपने वालों में रितेश सेठिया, हरीश शर्मा, निर्मल जैन, निर्मल खटोड़, रवि जैन एवं नानालाल धाकड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना को आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
रहवासियों की प्रमुख मांगें
1. पार्क पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए।
2. पार्क पर किए गए निर्माण एवं नींव को हटाकर भूमि को पूर्ववत किया जाए।
3. आरक्षित पार्क को भविष्य में भी केवल पार्क के रूप में सुरक्षित रखा जाए।
4. कॉलोनी के पीछे स्थित शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए।
नगर परिषद
अध्यक्ष का पक्षइस मामले में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने कहा कि—
> "गरीब वर्ग और आम जनता के लिए डोम निर्माण के साथ भोजनशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जो पार्क पीछे प्रस्तावित था, उसे डोम के आगे विकसित किया जाएगा, जिससे सभी लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा