ताजासमाचार

नीमच में 20 मई को केमिस्ट बंद, लेकिन जरूरी दवाइयों की रहेगी उपलब्धता

Pradesh Halchal May 19, 2026, 7:07 pm Technology

नीमच 19 मई 2026। जिले में 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी केमिस्ट बंद के बावजूद मरीजों और आम नागरिकों को दवाइयों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी हैं। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स बंद रखने की सूचना के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार जिले में संचालित सभी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र बंद के दौरान नियमित रूप से खुले रहेंगे। इसके अलावा निजी अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर्स भर्ती मरीजों

विज्ञापन
Advertisement
को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराते रहेंगे।

आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए नीमच शहर के आशा हॉस्पिटल, चोरडिया हॉस्पिटल, सुयश हॉस्पिटल, गर्ग हॉस्पिटल, पाटीदार बाल चिकित्सालय, पोरवाल चिकित्सालय, श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और उषा चिकित्सालय परिसर के मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे। वहीं सिंगोली, झांतला, रतनगढ़, मोरवन, डीकेन, सरवानिया महाराज, जावद, नयागांव, मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, चिताखेड़ा और जीरन में भी चिन्हित मेडिकल स्टोर्स दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, आवश्यक दवाइयां निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगी।
 

Related Post