ताजासमाचार

सिंगोली के युवा लेखक द्वारा लिखित उपन्यास कमवक्त का इंदौर में हुआ लोकार्पण,,,मुकेश माहेश्वरी की विशेष खबर

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी May 24, 2026, 11:12 am Others

सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी )नगर के गौरव ओर  शिक्षक लीलाधर जी स्वर्णकार के सुपुत्र वैभव सोनी द्वारा अपनी छोटी सी उम्र में एक उपलब्धि जोड़ ली हे पत्रकारिता ओर लेखक की दिशा में कदम बढ़ाते हुवे उन्होंने प्रथम उपन्यास   कमवक्त  लिखा हे  विश्वविद्यालय की पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में शनिवार शाम साहित्यिक गरिमा और उत्साह से भरपूर वाता में युवा लेखक वैभव सोनी के प्रथम उपन्यास ‘कमवक्त’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात लेखिका सीमा व्यास

विज्ञापन
Advertisement
रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हेराम बाजपेयी, डॉ. सोनाली नरगुंदे एवं प्रदीप नवीन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से उपन्यास ‘कमवक्त’ का लोकार्पण कर लेखक वैभव सोनी के साहित्यिक प्रयासों की सराहना की।अपने संबोधन में लेखक वैभव सोनी ने कहा कि ‘कमवक्त’ उनका पहला उपन्यास है और इसकी रचना यात्रा में वरिष्ठ साहित्यकारों, शिक्षकों तथा मित्रों का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग मिला। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित साहित्य प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपन्यास की विषयवस्तु, समकालीन साहित्य में युवाओं की भागीदारी और लेखन की चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
Advertisement
अतिथियों ने कहा कि युवा रचनाकारों को निरंतर सृजनात्मक कार्य करते रहना चाहिए, जिससे समाज को नई दृष्टि और संवेदनशीलता मिलती है।


समारोह का संचालन आनंदी सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, साहित्य प्रेमियों एवं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन साहित्यिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Related Post