सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
June 2, 2026, 10:24 am
Others
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित अहिंसा पथ में मंगलवार देर रात एक अत्यंत दुखद हादसा हो गया। मकान की छत की लाल पत्थर की पट्टियां अचानक टूटकर गिर गईं, जिससे मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निलेश जैन अपनी माता सौसरबाई जैन के साथ मकान के पीछे वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि उनके भाई रवि आगे वाले कमरे में थे। रात करीब 12 बजे मकान की चौथी मंजिल की छत से लाल पत्थर की पट्टियां अचानक टूटकर
मजदूरी कर चलाते थे परिवार
मृतक निलेश जैन
प्रधानमंत्री आवास के लिए वर्षों से लगा रहे थे गुहार
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार निलेश जैन पिछले लगभग पांच वर्षों से अपने जर्जर मकान की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत कराने के लिए सरकारी कार्यालयों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे थे। उनका कहना था कि कच्चे और जर्जर मकान में रहना खतरे से खाली नहीं है। पात्र होने के बावजूद आवास स्वीकृत नहीं होने