ताजासमाचार

बिजासन माता मंदिर में भक्तों ने चारदीवारी व डोम निर्माण की मांग को लेकर विधायक सखलेचा को सोपा ज्ञापन ,,समस्या का करे निदान

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी June 5, 2026, 7:23 pm Samajik



सिंगोली। ग्राम तुरकिया-हरिपुरा स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर परिसर में चारदीवारी एवं डोम (शेड) निर्माण की मांग को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक ओम प्रकाश सखलेचा  को आज  ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर की वर्तमान चारदीवारी जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिससे मंदिर परिसर की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में डोम (शेड) का अभाव होने से धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना, भंडारे एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को धूप, वर्षा तथा अन्य मौसम संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक से मांग की गई कि श्रद्धालुओं की

विज्ञापन
Advertisement
सुविधा एवं मंदिर परिसर के विकास को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि अथवा अन्य उपयुक्त मद से चारदीवारी एवं डोम निर्माण कार्य शीघ्र स्वीकृत कराया जाए। जिससे इस धार्मिक स्थल पर भक्तों को बारिश ओर अन्य अवसर पर किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े ,,, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे /

Related Post