ताजासमाचार

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जागरूकता रैली, डिप्टी कलेक्टर ने दिया संरक्षण का संदेश

Pradesh Halchal June 5, 2026, 3:50 pm Others

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा शुक्रवार सुबह पर्यावरण जागरूकता साइकिल एवं टू-व्हीलर रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ फव्वारा चौक स्थित सुभाष वाटिका से मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी नगर स्थित स्मृति वन परिसर पहुंची, जहां सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर धार्वे ने कहा कि प्रकृति ने

विज्ञापन
Advertisement
मानव जीवन को अमूल्य संसाधन दिए हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

संस्था के संरक्षक इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं प्रकृति के साथ बढ़ती छेड़छाड़ का परिणाम हैं। संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था पिछले 11 वर्षों में 70 हजार से अधिक पौधे रोपित कर चुकी है तथा शहर में पांच नगर वन विकसित किए गए हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा बड़ी संख्या में पर्यावरण

विज्ञापन
Advertisement
प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Post