ताजासमाचार

प्रदेश कार्यसमिति श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक 19 जुलाई कटनी में होगी ,,,जिलाध्यक्स प्रदीप जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल होगा शामिल

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी July 15, 2026, 1:23 pm Others




सिंगोली। मध्यप्रदेश के पत्रकारों के सबसे बड़े पंजीकृत संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 19 जुलाई 2026 को कटनी में आयोजित होगी। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के सानिध्य में प्रदेश, संभाग एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

नीमच जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बैठक में शामिल होगा। प्रतिनिधिमंडल में संभागीय महासचिव चेनसिंह सोलंकी , जिला कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत शर्मा तथा जिला महासचिव कैलाश राठौर भी सहभागिता करेंगे।

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों

विज्ञापन
Advertisement
पर व्यापक चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू कराने की मांग संगठन की प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा पत्रकार कल्याण, संगठन की मजबूती, सक्रियता तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।


Related Post