ताजासमाचार

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत — चालक फरार, बस जब्त

Pradesh Halchal April 29, 2026, 3:58 pm Accident

नीमच में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कैंट थाना पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जावद निवासी अहमद हुसैन उर्फ कालू पिता मोहम्मद उमर (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने काम से जावद से नीमच आ रहे थे। इसी दौरान अपने फंटा और ग्वालटोली चौराहे

विज्ञापन
Advertisement
के बीच मुख्य मार्ग पर पिनेकल स्कूल के सामने तेज रफ्तार सय्यद बस एमपी 14 एमएन 0446 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Post