हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से लगातार उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार को जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
गुरुवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।