ताजासमाचार

नीमच की बेटी आयशा बाबर ने रचा इतिहास, 10वीं CBSE में 96% अंक लाकर बढ़ाया शहर का मान

Neemuch - Raja Qureshi April 15, 2026, 10:34 pm Others

नीमच की होनहार छात्रा आयशा बाबर ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा में शानदार 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, स्कूल और पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ आयशा ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। आयशा बाबर प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे स्व. एडवोकेट एच. के. बाबर की पोती, एडवोकेट मज़हर हुसैन बाबर की भतीजी और एडवोकेट खतिबुल हसन बाबर की पुत्री हैं। उन्होंने क्रिएटिव माइंड स्कूल, नीमच से अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि

विज्ञापन
Advertisement
पर परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्कूल और शहरवासियों ने भी गर्व महसूस करते हुए उन्हें बधाइयाँ दी हैं। आयशा की इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।


Related Post