सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
April 11, 2026, 9:46 pm
Prasasanik
सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी )नगर में विकास कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत कल रविवार को शाम 4:00 बजे वार्ड क्रमांक 14 में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान का लोकार्पण तथा 4 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नगर परिषद के नवीन भवन का भूमिपूजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता होंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सकलेचा उपस्थित रहेंगे।नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद जैन
(भाया बगड़ा) ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास कार्यों की इस श्रृंखला में नगर को दो बड़ी उपलब्धियां मिल रही हैं, जो नगर के विकास को नई दिशा देंगी।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला महामंत्री अशोक सोनी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेववंशी, मंडल महामंत्री पारस जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष लोकेश पाटवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।इस आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और इसे सिंगोली के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।