सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
May 8, 2026, 3:08 pm
Others
सिंगोली।
आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशभर के वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम नायब तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नवीन पंजीयन प्रक्रिया में पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के अनुभव एवं वरिष्ठता को प्राथमिकता देते हुए प्रतिवर्षानुसार बोनस के 10 अंक स्कोर कार्ड में जोड़कर सत्र 2026-27 हेतु जारी किए जाएं।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक पिछले 18 वर्षों से निष्ठा, लगन और ईमानदारी से शिक्षा सेवा दे रहे हैं। ऐसे