ताजासमाचार

अतिथि शिक्षक संघ ने उठाई मांग,अनुभव ओर वरिष्ठता के आधार पर बोनस अंक जोड़े ,,सोपा ज्ञापन,,,,मुकेश माहेश्वरी की खबर

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी May 8, 2026, 3:44 pm Others



सिंगोली।
आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशभर के वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम नायब तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नवीन पंजीयन प्रक्रिया में पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के अनुभव एवं वरिष्ठता को प्राथमिकता देते हुए प्रतिवर्षानुसार   बोनस के 10 अंक स्कोर कार्ड में जोड़कर सत्र 2026-27 हेतु जारी किए जाएं।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक पिछले 18 वर्षों से निष्ठा, लगन और ईमानदारी से शिक्षा सेवा दे रहे हैं। ऐसे

विज्ञापन
Advertisement
में यदि पुनः नवीन पंजीयन प्रक्रिया में पुराने अनुभवी शिक्षकों को उचित महत्व नहीं दिया गया तो उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। इससे उनके परिवारों का भरण-पोषण प्रभावित होगा और मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पहले से पंजीकृत और अनुभव प्राप्त अतिथि शिक्षकों को नई प्रक्रिया में वरीयता दी जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में अनुभवी शिक्षकों का योगदान बना रहे। संघ ने शासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे और
विज्ञापन
Advertisement
अपने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया।
संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अतिथि शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।अतिथि संघ के अध्यक्ष श्री राधे श्याम धाकड़, सत्यनारायण राठौर, रितेश, संयम जैन,अभिषेक,सोनू मेव,नंदकिशोर, सिद्धार्थ जैन,उदय लाल,टीना सेन,कल्पना, शारदा पालीवाल,डिंपल विश्नोई सहित अन्य अतिथि शिक्षक उपस्थित थे

Related Post