नीमच तहसील कार्यालय में सोमवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नीमच रोटरी क्लब से गौ सेवक और नागरिक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए तथा पैदल रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में देशभर के संत समाज, गोसेवकों और नागरिकों ने भारतीय गोवंश को “राष्ट्रमाता/राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा देने, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना और एकीकृत केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रज दौरे और गोपूजन का उल्लेख करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया गया। साथ ही सड़कों पर निराश्रित गोवंश, दुर्घटनाओं और तस्करी जैसी समस्याओं पर चिंता जताई गई। ज्ञापन में नंदीशाला, गो-एम्बुलेंस, चारा सुरक्षा कानून और शिक्षा में गो-विज्ञान शामिल करने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से आगे प्रेषित किया गया।