ताजासमाचार

इनरव्हील डायमंड ने दो स्कूलों को बनाया ‘हैप्पी स्कूल’, छात्राओं के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित

Pradesh Halchal April 29, 2026, 4:42 pm Others

 

नीमच। इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड ने सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए दो विद्यालयों को “हैप्पी स्कूल” की सौगात दी। क्लब द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय खड़ावदा एवं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

इसके साथ ही शासकीय सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच केंट में साइबर क्राइम, सर्वाइकल कैंसर एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान विषयों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लिया।

साइबर विशेषज्ञों ने ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी दी, वहीं डॉक्टरों ने

विज्ञापन
Advertisement
कैंसर से बचाव और जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 10वीं की छात्रा प्रियांशी राठौर को 99% अंक लाकर राज्य मेरिट में स्थान पाने पर सम्मानित किया गया।

Related Post