नीमच महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा शनिवार को टाउन हॉल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करेगा। साथ ही विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर इस विधेयक का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया गया।
पत्रकार वार्ता को जिला पंचायत मंदसौर अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने संबोधित किया। इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवंतिका जाट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष