नीमच विधानसभा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज टाउन हॉल में हुआ। इस कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। यह प्रशिक्षण दो दिन तक चलेगा, जिसका समापन कल किया जाएगा।कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, सेवा और समर्पण की भावना पर जोर दिया गया। बताया गया कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं और ऐसे प्रशिक्षण से उनकी सोच और काम करने की क्षमता मजबूत होती है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह