ताजासमाचार

सिंगोली में 413 लाख के नवीन न प भवन के भूमिपूजन के साथ 35 लाख के अंबेडकर उद्यान का किया लोकार्पण

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी April 13, 2026, 9:30 am Prasasanik





सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी)।
नगर में विकास कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार शाम 4:00 बजे पुरानी नगर परिषद भूमि पर 413 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन नगर परिषद भवन का भूमिपूजन विधायक ओम प्रकाश सखलेचा द्वारा किया गया।इस अवसर पर विधायक सखलेचा ने अपने संबोधन में कहा कि उनका सपना है कि 18 वर्ष की उम्र तक हर बच्चा आत्मनिर्भर बने। इसके लिए उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में 20 सर्वेक्षण टीमों को भेजकर यह जानने का प्रयास किया कि बच्चों और आमजन की क्या आवश्यकताएं हैं। उसी आधार पर योजनाएं बनाकर कार्य शुरू किए गए हैं।उन्होंने बताया

विज्ञापन
Advertisement
कि अब स्कूलों में एआई तकनीक की शुरुआत की गई है, जिससे बच्चे आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपने भविष्य को सुदृढ़ बना सकेंगे। एआई के माध्यम से बच्चों के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही कृषि क्षेत्र में भी उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़कर किसानों को मजबूती देने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान 35 लाख रुपये की लागत से बने डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान का लोकार्पण भी किया गया। साथ हीग्राम ताल कोज्या सिंगोली के बच्चों को साइकिलों का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद जैन (भाया
विज्ञापन
Advertisement
बगड़ा) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विकास श्रृंखला में नगर को दो बड़ी सौगातें मिली हैं, जो भविष्य में सिंगोली के विकास को नई दिशा देंगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, वरिष्ठ भाजपा नेता लादूलाल पालीवाल, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, मंडल महामंत्री पारस जैन, ओंकारलाल धाकड़,महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, ,पूर्व न प अध्यक्ष सुनीता मेहता, नगर भाजपा अध्यक्ष लोकेश पटवा ,भैंसरोड़गढ़ मंडल अध्यक्ष सुनील जेन ,पार्षद  सोनी नगर परिषद सीएमओ कपिल सिंह राजावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post