नीमच l मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष नीमच जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कक्षा 10वीं में शासकीय सांदीपनि विद्यालय, नीमच कैंट की छात्रा प्रियांशी पिता– गणपत ने 5वां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं विज़डम पब्लिक उ.मा.वि., न्यू इंदिरा नगर की कु. मंतशा गौरी पिता– जाहिद हुसैन, जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी, सिंगोली की कु. प्रांजल सोनी पिता– सुनील सोनी और महेश पिता– गंगा सिंह ने 490 अंकों प्रथम श्रेणी के साथ 10वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कक्षा 12वीं में शासकीय सांदीपनि विद्यालय, नीमच कैंट के छात्र प्रमोद पिता– सीताराम ने 8वां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इन सभी होनहार विद्यार्थियों की सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और यह साबित हुआ है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।