ताजासमाचार

7 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट ,,अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं,,,,,मुकेश माहेश्वरी की विशेष खबर

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी April 4, 2026, 4:52 pm Prasasanik


सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )दिगंबर जैन समाज द्वारा 2 से 7 अप्रैल तक आयोजित हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन हो रहे हे । इस महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार महोत्सव समिति द्वारा पूर्व में ओम बिरला को आमंत्रित किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया था। 7 अप्रैल को उनके सिंगोली आगमन की संभावना जताई जा रही है।इसी के मद्देनजर शनिवार को अपर कलेक्टर बी.एस. कनेश सिंगोली पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण

विज्ञापन
Advertisement
के दौरान हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर संबंधित कंपनी मैनेजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी एसडीएम पराग जैन, प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना, राजस्व निरीक्षक बालकिशन धाकड़ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post