ताजासमाचार

सीवरेज पाइपलाइन निर्माण में बड़ी लापरवाही, गड्ढे में फंसा टैंकर; हादसे का खतरा बढ़ा

Pradesh Halchal May 8, 2026, 2:44 pm Others

नीमच के बघाना स्थित चांदमल पन्नालाल गैरेज के पास सीवरेज पाइपलाइन डालने के दौरान ठेकेदार और नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया है कि पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा गया, जिससे क्षेत्र में लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।

रहवासियों के अनुसार आज भी एक टैंकर गड्ढे में फंस गया था, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि सीवरेज पाइपलाइन फूटने या सड़क धंसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बच्चों और राहगीरों के लिए यह

विज्ञापन
Advertisement
स्थिति गंभीर जोखिम बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य अधूरा और अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका और संबंधित पार्षद द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गड्ढों को तत्काल सही तरीके से भरवाया जाए तथा सड़क, नाली और पानी की पाइपलाइन का कार्य गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरा कराया जाए।

Related Post