ताजासमाचार

सोमनाथ तीर्थयात्रा के लिए नीमच से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

Pradesh Halchal May 7, 2026, 4:25 pm Others

नीमच मध्य प्रदेश सरकार एवं संचालन विभाग द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा के तहत सोमवार को नीमच नगर पालिका परिसर से श्रद्धालुओं का दल सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सोमनाथ मंदिर को भारत के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास में महमूद गजनवी द्वारा मंदिर को ध्वस्त किया गया था, लेकिन बाद में सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से इसका पुनर्निर्माण हुआ। वक्ताओं

विज्ञापन
Advertisement
ने कहा कि सनातन संस्कृति को समाप्त करने के कई प्रयास हुए, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संस्कृति का उत्थान हो रहा है।

यात्रा में यहां से लगभग 22 श्रद्धालु रवाना हुए, जबकि पूरी ट्रेन में हजारों यात्री शामिल होंगे। वक्ताओं ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे आत्मिक जागरण और आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा बताया।

Related Post