ताजासमाचार

खाद-बीज व्यापारियों का फूटा गुस्सा: समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Pradesh Halchal April 27, 2026, 1:14 pm Others

नीमच में कृषि आदान से जुड़े व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रधानमंत्री के नाम संबोधित करते हुए कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से विभिन्न परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। प्रमुख मांगों में खाद के साथ जबरन लिंकिंग टैगिंग पर रोक लगाने, कंपनियों द्वारा डीलरों के बिक्री केंद्र तक

विज्ञापन
Advertisement
मुफ्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और बढ़ती महंगाई के बीच डीलर मार्जिन कम से कम 8 प्रतिशत करने की मांग शामिल है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Related Post