ताजासमाचार

आस्था और आध्यात्म के संगम में पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लिया आचार्य श्री से आशीर्वाद ,, पंच कल्याणक महोत्सव का समापन,,,मुकेश माहेश्वरी की विशेष खबर

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी April 7, 2026, 9:24 pm Samajik



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )मंगलवार को सिंगोली नगर आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था के माहौल में सराबोर नजर आया, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपने प्रवास के दौरान यहाँ पहुँचे। उन्होंने जैन संत आचार्य श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।इस गरिमामय अवसर पर उनके साथ नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ,जावद विधायक ओम प्रकाश सखलेचा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने राष्ट्रसंत विद्यासागर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी पूरे विश्व को शांति और अहिंसा

विज्ञापन
Advertisement
का मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने आचार्य प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा संचालित ‘अर्हम योग’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि लाल किले से प्रारंभ हुई यह आध्यात्मिक यात्रा आज जन-जन को मानसिक शांति और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है।इस अवसर पर आचार्य प्रणम्य सागर जी महाराज ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए देश में गोवंश संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत में गोपालन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और स्लॉटर हाउस में गोवंश वध पर रोक लगनी चाहिए। जैन समाज द्वारा संचालित दयोदय गोशालाओं के माध्यम से
विज्ञापन
Advertisement
गोवंश के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसे और अधिक प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

आचार्य श्री ने अहिंसा और भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सनातन परंपरा में जीव दया का विशेष स्थान रहा है। उन्होंने पोल्ट्री फार्म के बढ़ते प्रचलन पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय पर समाज और शासन दोनों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने जीवन के छह मूल सिद्धांत—असी, मसी, कृषि, विद्या, वाणिज्य और शिल्प—पर ध्यान देने की बात कही और कहा कि इन क्षेत्रों के सुदृढ़ होने से भारत पुनः “सोने की चिड़िया” बन सकता

विज्ञापन
Advertisement
है। उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने और कृषि प्रधान देश की पहचान को बनाए रखने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान ओम बिड़ला द्वारा ‘आयुर्वेद सूत्रकम’ एवं ‘वैराग्य वाटिका’ पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।इस अवसर पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, कोटा जिलाध्यक्ष राकेश मडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं नीमच जिले का प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष भरत जैन, पारस हरसौरा, पारस साकुन्या एवं अन्य समाजजनों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष एवं अतिथियों का आत्मीय आभार प्रकट कीया हे

Related Post