नीमच जिले को नए पुलिस कप्तान के रूप में आईपीएस राजेश व्यास मिल गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने नीमच पहुंचकर विधिवत पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे मालवा की प्रसिद्ध आरोग्य पीठ श्री भादवा माता मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
कार्यभार संभालते ही नवागत एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराधियों, तस्करों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी
राजेश व्यास ने पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील बनाने पर भी जोर दिया, ताकि आम नागरिक बिना डर अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। उनके सख्त तेवर और स्पष्ट संदेश से पुलिस महकमे में नई सक्रियता और कार्यशैली की चर्चा शुरू हो गई है।