नीमच। पुलिस थाना नीमच कैंट एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने IPL के दौरान चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल, 1,01,000 रुपये नकद और लाखों रुपये का सट्टा हिसाब जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिलेभर में सट्टा और जुए के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में 13 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर सतगुरु बेकरी के पीछे ग्राउंड में दबिश दी गई, जहां मनीष गुर्जर, हिमांशु सुंगधी और यश सांवरिया ऑनलाइन आईडी
के जरिए सट्टा लगाते मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी LOTUS आईडी के माध्यम से लोगों को लालच देकर ऑनलाइन सट्टे में पैसा लगवाते थे और अवैध मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।