सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
April 24, 2026, 3:22 pm
Crime
सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी )अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह एवं एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में सिंगोली थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा रूगनाथपूरा फंटा पर नाकाबंदी की गई थी।नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया,