सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
April 5, 2026, 4:01 pm
Crime
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी) अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 42.200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी श्री रोहित राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम धोगवा (राजस्थान बार्डर) के पास संदिग्धों को रोककर तलाशी ली
गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ,बलवंत सिंह पिता ईश्वर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 3, आरएसडब्ल्यू रोडखेड़ा, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)सुनील कुमार पिता हंसराज जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 5, थाना सांगड़िया, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)पुलिस ने आरोपियों के पास से एक वीवो कंपनी का Y25 ब्लैक कलर एंड्रॉयड मोबाइल एवं एक वीवो कंपनी का Y02T ब्लू कलर एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है।जब्त किए गए मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।