सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
April 15, 2026, 4:06 pm
Prasasanik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )केंद्र सरकार द्वारा देशभर में संचालित जनगणना अभियान के अंतर्गत सिंगोली में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 15, 16 एवं 17 अप्रैल तक स्थानीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 100 कर्मचारी भाग ले रहे हे जो प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।शिविर में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को जनगणना कार्य की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के सभी भवनों एवं मकानों
की गणना की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित परिवारों से 33 महत्वपूर्ण प्रश्नों के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जाएगी। जनगणना का पूरा कार्यक्रम केंद्र सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर संचालित होगा ,मास्टर ट्रेनर राजेंद्र जोशी, कुंजबिहारी कारपेंटर, हरचरणजीत सिंह वालिया एवं नटवरलाल छिपा द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, नियमों एवं सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है। इस बार की जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होगी, जिसमें सभी जानकारी डिजिटल होगी जो मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कर भेजी जाएगी।विशेष बात यह भी है कि नागरिक स्वयं भी पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सबमिट कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनेगी।प्रशिक्षण शिविर में चार्ज अधिकारी तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल एवं सहायक चार्ज अधिकारी नायब तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना भी उपस्थित रहे और उन्होंने जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।