छोटी सादड़ी क्षेत्र के चौकड़ी गांव में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पायल पति राजेंद्र सिंह, जाति राजपूत, निवासी चौकड़ी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पायल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की मौत अस्पताल लाए जाने से पहले ही हो चुकी थी।
घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार पायल पिछले लगभग तीन महीनों से अपने पीहर चौकड़ी में रह रही थी और वह अपने ससुराल धमनोत से आई हुई थी। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।