ताजासमाचार

खेत पर काम करते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग किसान की मौत

Pradesh Halchal April 27, 2026, 2:12 pm Others

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेलकी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिसिंह पिता भेरूलाल, निवासी मेलकी, अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे, तभी अचानक वे बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर छा

विज्ञापन
Advertisement
गई है।

सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं नीमच सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खेत में करंट कैसे फैला और हादसे के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा।

Related Post