ताजासमाचार

18 दिन बाद इलाज के दौरान अज्ञात वृद्ध की मौत, रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय हुआ था हादसा

Pradesh Halchal April 29, 2026, 12:02 pm Accident

नीमच रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर घायल हुए अज्ञात वृद्ध की 18 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जीआरपी थाना नीमच से मिली जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को करीब 60 वर्षीय एक वृद्ध ट्रेन में सवार होते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार उसका इलाज चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 26 अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के इतने

विज्ञापन
Advertisement
दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही कोई परिजन सामने आया है।

फिलहाल शव को जिला अस्पताल के चीरघर में सुरक्षित रखा गया है। जीआरपी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता हो या उसके परिजनों के संबंध में जानकारी रखता हो, तो मोबाइल नंबर 7701031097 और 7701030940 पर संपर्क कर सूचना दें। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Post