सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
April 27, 2026, 3:51 pm
Samajik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)
गौमाता के सम्मान एवं उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सिंगोली तहसील में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। समस्त गौभक्तों एवं जीव दया प्रेमियों ने एकजुट होकर तहसीलदार श्री प्रेम शंकर पटेल को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने गौमाता के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। ज्ञापन के साथ सैकड़ों आमजन की हस्ताक्षरयुक्त प्रतियां भी संलग्न की गईं, जो इस मांग के प्रति जनसमर्थन को दर्शाती हैं।गौभक्तों ने अपने ज्ञापन में कहा
कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान रहा है और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान कर गौसंवर्धन एवं संरक्षण को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने सरकार से इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा विषय है। सभी ने संकल्प लिया कि जब तक गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिलता, तब तक यह जनजागरण अभियान निरंतर जारी रहेगा।