ताजासमाचार

अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Pradesh Halchal May 2, 2026, 10:38 am Others

नीमच जिले के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरनिया मांगीर निवासी 37 वर्षीय शक्ति सिंह निर्वाण (पिता लक्ष्मण सिंह) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद

विज्ञापन
Advertisement
शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अचानक स्वास्थ्य बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Related Post