ताजासमाचार

नवोदय विद्यालय परीक्षा में हुआ चयन,,लक्ष्य ने बढ़ाया विद्यालय का मान

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 18, 2026, 2:29 pm Others



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )

 नूतन पब्लिक स्कूल धनगांव के होनहार छात्र लक्ष्य, पिता बाबूलाल खटीक ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कक्षा 6वीं में प्रवेश हासिल किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय प्रबंधन प्राचार्य यमुना देवी शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने छात्र लक्ष्य की इस शानदार सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार की ओर से छात्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Related Post