ताजासमाचार

पंच कल्याणक महोत्सव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया हेलीपेड निर्माण हेतु जमीन का किया निरीक्षण

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 31, 2026, 4:45 pm Prasasanik



सिंगोली। नगर में होने जा रहे पंच कल्याणक महोत्सव आगामी 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक  महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आज हेलीपेड निर्माण के लिए चयनित जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एसडीएम पराग जैन , एस डी ओपी रोहित राठौर ने स्थल की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। पंच कल्याणक महोत्सव में पुष्प वर्षा के लिए आ रहे हेलीकॉप्टर के लिए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि महोत्सव में

विज्ञापन
Advertisement
आने वाले विशिष्ट अतिथियों और संतों के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं। हेलीपेड स्थल को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंच कल्याणक महोत्सव में प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को मजबूत ओर व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल , थानाधिकारी जितेंद्र वर्मा ,नगर परिषद प्रभारी सीएमओ कपिल सिंह राजावत,प्रभारी राजस्व निरीक्षक बालकृष्ण धाकड़ ,, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ,पंच कल्याणक आयोजन पदाधिकारी भरत जेन,पारस हरसौरा
विज्ञापन
Advertisement
सहित अन्य जन उपस्थित थे

Related Post