सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
April 2, 2026, 7:04 pm
Prasasanik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)द्वितीय खंड अफीम तोल केंद्र पर किसानों द्वारा अफीम तुलाई का कार्य लगातार जारी है।दिनांक 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक 10 दिनों तक चलने वाले सिंगोली केंद्र पर 118 गांवों के 4117 किसान अपनी अफीम सरकार को सौंपेगे ,, इस बार सरकार द्वारा किसानों की अफीम को लेकर कुछ नियम बदल दिए गए हे पहले मार्किंग के साथ ग्रेड दी जाती थी 2 अप्रैल से सरकार द्वारा अफीम के लिए 3 केटेगरी निर्धारित दी गई हे स्टैंडर्ड STD (58 से ऊपर )वाटर मिक्स WM (46 से ऊपर )सस्पेक्टेड S (46 से नीचे ) निर्धारित की गई हे